Print

केंद्र सरकार ने की डेटा-विजुअलाइजेशन हैकथॉन की घोषणा, युवाओं के लिए बड़ा मौका

केंद्र सरकार ने युवाओं को डेटा के माध्यम से नवाचार और नीति निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘इनोवेट विद जीओआईस्टेट्स’ नामक डेटा-विज़ुअलाइज़ेशन हैकथॉन की घोषणा की है। इसे सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा माईगॉव (MyGov) प्लेटफॉर्म के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक चलेगा और इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध छात्र भाग ले सकते हैं।

इस हैकथॉन का उद्देश्य युवाओं को सरकारी आंकड़ों का उपयोग करके इनोवेटिव विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना है। इसकी थीम “विकसित भारत के लिए डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि” रखी गई है यानी सरकारी डेटा का उपयोग करके देश की प्रगति में योगदान देना। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को सरकारी आंकड़ों (डेटा) का विश्लेषण कर उसे विज़ुअल (ग्राफिक्स, चार्ट, रिपोर्ट आदि) के रूप में प्रस्तुत करना होगा। इस डेटा में रोजगार (PLFS), घरेलू उपभोक्ता व्यय (HCES), उद्योगों की रिपोर्ट (ASI), महंगाई और कीमतों के आंकड़े (CPI) और देश की आर्थिक स्थिति (GDP) जैसी जानकारियां शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता में 30 विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले स्थान पाने वाले को ₹2 लाख, दूसरे स्थान पर आने वाले दो विजेताओं को ₹1 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले दो विजेताओं को ₹50,000 मिलेंगे। इसके अलावा, 25 सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹20,000 दिए जाएंगे। इस हैकथॉन में भाग लेने से युवाओं को सरकारी डेटा के साथ काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा जिससे वे नीति निर्माण (Policy Making) में योगदान दे सकेंगे और अपने विश्लेषणात्मक कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त करेंगे।

अगर आप इस रोमांचक अवसर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो https://innovateindia.mygov.in/goistats पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता डिजिटल इंडिया और डेटा-ड्रिवन नीति निर्माण को बढ़ावा देने की सरकार की एक नई पहल है। यदि आपको डेटा और विश्लेषण में रुचि है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

RELATED ARTICLES

6 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...