24/05/24 | 5:19 pm | Wheat purchase

Print

केंद्र सरकार ने 262.48 लाख टन गेहूं खरीदा, पिछले साल से ज्यादा खरीदारी

लोकसभा चुनाव के बीच एक अच्छी खबर है। गेहूं की खरीदारी पिछले साल से आगे निकल गई है। केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद विपणन वर्ष 2024-25 में 262.48 लाख टन गेहूं खरीदा है। इससे पिछले विपणन वर्ष में कुल खरीद 262.02 लाख टन रही थी। मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में गेहूं की अच्छी खरीद से कुल खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

केंद्रीय भंडारण के लिए 262.48 लाख टन खरीदारी

उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि केंद्रीय भंडारण के लिए 262.48 लाख टन रबी मौसम का अनाज गेहूं खरीदा जा चुका है। इससे 59,715 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ 22.31 लाख किसानों को लाभ हुआ है। गेहूं खरीद विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान पंजाब में 124.26 लाख टन हरियाणा में 71.49 लाख टन, मध्य प्रदेश में 47.78 लाख टन राजस्थान में 9.66 लाख टन और उत्तर प्रदेश में 9.07 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है।

खाद्य मंत्रालय के मुताबिक चावल की खरीद भी सुचारू रूप से जारी है। 489.15 लाख टन चावल के बराबर 728.42 लाख टन धान करीब 1,60,472 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 98.26 लाख किसानों से खरीदा गया है। 

खाद्य मंत्रालय ने बताया कि गेहूं और चावल का संयुक्त भंडार वर्तमान में केंद्रीय भंडारण पूल में 600 लाख टन से अधिक है। सरकार ने विपणन वर्ष 2024-25 के लिए गेहूं खरीद लक्ष्य 30 से 32 करोड़ टन निर्धारित किया है।

RELATED ARTICLES

27/07/26 | 4:22 pm | 82 Lakh Farmers Financial Assistance MP

सीएम मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, ‘किसान कल्याण योजना’ के तहत 82 लाख किसानों के खातों में 3,300 करोड़ रुपये हस्तांतरित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा जिले में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' के ...

23/07/26 | 5:21 pm

12.5 टन दशहरी और लंगड़ा आमों का सफल निर्यात, निरंतर कोल्ड चेन के तहत समुद्र के रास्ते से पहुंचा दुबई

भारत ने ताजे आम निर्यात क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। देश से 12.5 टन प्रीमियम दशहर...