प्रतिक्रिया | Monday, March 10, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का फाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। लाहौर में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 362 विशाल स्कोर दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा। जवाब में  दक्षिण अफ्रीका 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन ही बना सकी। 

मुकाबले में रचिन रवींद्र ने अपना पांचवां वनडे शतक और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा शतक जड़ा, जबकि केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक जड़ा, जिससे दोनों ने बुधवार को गद्दाफी स्टेडियम में दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 362/6 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए रवींद्र ने 101 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे विकेट के लिए विलियमसन के साथ 154 गेंदों पर 164 रन जोड़े, जिन्होंने 94 गेंदों पर 102 रन बनाए। डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स दोनों ने अंत में 49-49 रनों की तेज पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा।

वहीं दक्ष‍िण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 67 गेंद पर शानदार 100 रन बनाए। लेकिन, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 363 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन ही बना सकी। इसके पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 362 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने सेंचुरी लगाई। रचिन ने 101 गेंद पर 108 रन बनाए। पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं, केन विलियमसन ने 94 गेंद पर 102 रन बनाए।

केन ने पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्के लगाए। डेरिल मिचेल ने 37 गेंद पर 49 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंद पर 49 रन बनाए। विल यंग ने 21 और माइकल ब्रेसवेल ने 16 रन बनाए। टॉम लैथम 4 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 10 ओवर में 72 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा 10 ओवर में 70 रन देकर 2 विकेट लिए। एक विकेट वियान मुल्डर के खाते में गई। वहीं 363 रन का पीछा करने उतरी दक्षि‍ण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। तब टीम का स्कोर 20 रन ही था। पारी को आगे बढ़ाने के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ क्रीज पर रासी वैन डेर डुसेन पहुंचे। दोनों ने मिलकर 105 रनों की शानदार साझेदारी की।

लेकिन, 125 रन के स्कोर पर दक्षि‍ण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 71 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो गए। उन्‍होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। दक्ष‍िण अफ्रीका की पारी को संभालने के लिए अब मैदान पर एडेन मार्कराम थे। उन्होंने कुछ शॉट्स खेले। लेकिन, 161 के स्कोर पर तीसरा झटका रासी वैन डेर डुसेन के तौर पर लगा। डुसेन ने 66 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्‍होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और दो छक्के लगाए।

क्रीज पर लंबे-लंबे शॉट्स खेलने के लिए मशहूर हेनरिक क्लासेन से टीम को उम्मीद थी कि वह इस बड़े मैच में बड़ा योगदान देकर टीम को संभालेंगे। लेकिन, क्लासेन 7 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए। 200 रन के भीतर दक्षि‍ण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। रन रेट लगातार बढ़ रहा था। क्रीज पर मौजूद डेविड मिलर ने 50वें ओवर की आख‍िरी गेंद पर पर सेंचुरी लगाई और नाबाद रहे। इस हार से चैंप‍ियंस ट्राफी से दक्ष‍िण अफ्रीका का सफर खत्म हो गया।

बता दें कि टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 

आगंतुकों: 19850408
आखरी अपडेट: 10th Mar 2025