चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

चारधाम यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से एक बार फिर शुरू हो गये हैं। चारों धामों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण, व्यवस्था न बनने और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए 15 से 31 मई तक के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद किये गये थे। आज जो रजिस्ट्रेशन यात्रियों को मिला है, वह तत्काल यात्रा करने का रजिस्ट्रेशन है। हरिद्वार पंजीकरण केंद्र को 1500 के स्लॉट अलॉट किये गये हैं। यानी कि हर धाम के लिए 1500 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।

जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि जितने लोग रजिस्ट्रेशन कराने आएंगे, उनका प्रयास होगा कि सभी का रजिस्ट्रेशन हो जाए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पुनः शुरू होने से यात्रियों में खुशी है और सुबह से ही बड़ी संख्या में यात्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पंजीकरण केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि यात्री प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कब उनका नंबर आए और वह पंजीकरण प्राप्त कर चारधाम यात्रा के लिए रवाना हों।

सुरेश यादव ने बताया कि धामों में बहुत ज्यादा भीड़ हो गई थी, जिसके कारण रजिस्ट्रेशन 15 से 31 मई तक बंद रहे। उन्होंने कहा कि आज पंजीकरण की जो व्यवस्था की गई है, वह तत्काल की है। यात्री अगर आज पंजीकरण करेंगे तो वो कल भी यात्रा पर जा सकते हैं।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

10 mins ago | AI Agents

AI एजेंट्स पर भरोसा बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की नई पहल, सुरक्षा पर रहेगा जोर

संयुक्त राष्ट्र की डिजिटल तकनीक से जुड़ी एजेंसी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एजेंट्स पर भरोसा बढ़...

13 mins ago | Australia

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को बताया सफल, कहा- ‘इस यात्रा ने हमारी साझेदारी को और मजबूत किया’

ऑस्ट्रेलिया का सफल दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो ...