मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा

मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को भारत में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में हुई इस बैठक में चुनाव प्रबंधन को मजबूत बनाने और चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

द्वितीय विश्व चुनाव विकास सम्मेलन के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर सहमति

चुनाव आयोग के अनुसार, दोनों पक्षों ने 2026 के द्वितीय विश्व चुनाव विकास सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) के दौरान तय एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में चुनाव प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

चुनाव आयोग ने साझा की बैठक की जानकारी

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ के बीच निर्वाचन सदन में सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।

भारत की लोकतांत्रिक विरासत का किया उल्लेख

इससे पहले, वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद की अध्यक्षता औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए ज्ञानेश कुमार ने भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपरा और भारतीय चुनाव आयोग के दशकों के अनुभव का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग पारदर्शी, स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया का किया जिक्र

ज्ञानेश कुमार ने बताया था कि भारतीय चुनाव आयोग राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद और राज्य विधानसभाओं के चुनाव कराने वाला संवैधानिक निकाय है। उन्होंने कहा कि भारत में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में 90 करोड़ से अधिक मतदाता हैं और देश की चुनावी प्रणाली करीब 75 वर्षों में विकसित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय चुनाव आयोग दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव प्रबंधन संगठन बन जाता है, जो देशभर में 10 लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करता है। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

55 mins ago | Cambodia

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कंबोडिया को राष्ट्रीय दिवस की दी बधाई, सभ्यतागत संबंधों को सराहा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को कंबोडिया के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हुए दोनों देशों...

2 hours ago

अंतरिक्ष यात्रियों की नई भर्ती के लिए आवेदन मांगे, आर्टेमिस मिशन का होगा विस्तार

चांद पर जाने और वहां स्थायी मानव बस्ती बनाने के अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वालों के लिए...