प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किए गए तीन नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। इन नियुक्तियों के साथ ही शीर्ष अदालत में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जो स्वीकृत 38 न्यायाधीशों की संख्या से एक कम है।
नए भवन के सभागार में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने उच्चतम न्यायालय के नए भवन के सभागार में पद की शपथ ली। तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ शीर्ष अदालत में न्यायिक क्षमता और मजबूत हुई है।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और अधिकारी रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों के साथ विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायिक अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह में न्यायपालिका से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने तीनों नए न्यायाधीशों का स्वागत किया। (इनपुट: भाषा)


