प्रतिक्रिया | Thursday, March 13, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मथुरा का दौरा, बरसाना में रंगोत्सव का करेंगे उद्घाटन 

ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को मथुरा जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना में रंगोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 

होरियारों के साथ खेलेंगे लड्डू होली 

इसके पश्चात सीएम योगी श्रीजी मंदिर में लाडली जी का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही होरियारों के साथ लड्डू होली भी खेलेंगे। 

ब्रजवासियों को करेंगे संबोधित 

सीएम योगी बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज में रंगोत्सव का उद्घाटन भी करेंगे और उसके बाद ब्रजवासियों को संबोधित करेंगे। साथ ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में आये बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग समेत करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। 

सभी को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसलिए हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदा खड़े रहें।

आगंतुकों: 20120267
आखरी अपडेट: 13th Mar 2025