चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ‘परिवर्तन चिंतन’ की अध्यक्षता करेंगे, संयुक्तता एवं एकीकरण के प्रयासों को आगे बढ़ाना उद्देश्य

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान सोमवार 08 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ की अध्यक्षता करेंगे। परिवर्तन चिंतन एक अग्रणी त्रि-सेवा सम्मेलन है जिसका उद्देश्य संयुक्तता एवं एकीकरण के प्रयासों को आगे बढ़ाने हेतु नवीन एवं अद्यतन विचार, पहल व सुधार को सृजित करना है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों ने भविष्य के युद्धों के लिए तैयार रहने के अपने प्रयासों के क्रम में एक बड़े परिवर्तनकारी बदलाव की शुरुआत की है। संयुक्तता एवं एकीकरण को बढ़ावा देने हेतु यह पहल की जा रही है और त्रि-सेवा बहुआयामी (मल्टी डोमेन) संचालन को संभव बनाने के लिए संरचनाओं को संशोधित किया जा रहा है।

यह ‘चिंतन’ सभी त्रि-सेवा संस्थानों, सैन्य कार्य विभाग, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और तीनों सेवाओं के प्रमुखों का पहला सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न सेवा वर्ग के अधिकारी अपनी विविधतापूर्ण समझ तथा अनुभव के आधार पर वांछित “संयुक्तता एवं एकीकरण” के अंतिम लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के उपायों के बारे में सुझाव देंगे।

RELATED ARTICLES

3 mins ago

स्कूली बच्चों के आधार कार्ड में दो करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरे, देशभर के लगभग 1.6 लाख स्कूल शामिल

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के लिए राष्ट...

14 mins ago | Bay of Bengal

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, IMD ने और अधिक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने अवदाब के कारण पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश से मंगलवार क...