अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन आज मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वांग यी का यह दौरा सीमा मुद्दे पर होने वाली स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स (एसआर) डायलॉग के नये दौर की बैठक के लिए है। दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी वार्ता में वांग यी और अजित डोभाल खास प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश

बताना चाहेंगे चीन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की वार्षिक समिट में शामिल होने वाले हैं। साथ ही यह जून 2020 में गलवान घाटी के टकराव के बाद दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की कोशिशों का भी हिस्सा है।

वांग यी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की

अपनी यात्रा के पहले दिन सोमवार को वांग यी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की जिसमें जयशंकर ने कहा था कि मजबूत रिश्तों की नींव तभी रखी जा सकती है जब सीमा क्षेत्रों में मिलकर शांति और स्थिरता बनाए रखी जाए। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि डिएस्केलेशन प्रोसेस भी बढ़े। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...