कोलकाता के आरजी कर अस्पताल पहुंचे CISF के अधिकारी, सुरक्षा को लेकर आज ही होगी तैनाती

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दो अधिकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे। इसी क्रम में सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक के प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अन्य अधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया।यह अधिकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे। 

सर्वोच्च न्यायालय ने अस्पताल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता की थी व्यक्त 

ज्ञात हो, मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने अस्पताल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। न्यायालय ने सवाल उठाया कि अस्पताल में तोड़फोड़ कैसे हुई और इस पर पुलिस की भूमिका को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। 

तोड़फोड़ की घटना के बाद कई रेजिडेंट चिकित्सकों ने छोड़ दिया था अपना कार्यस्थल 

मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि तोड़फोड़ की घटना के बाद कई रेजिडेंट चिकित्सकों ने अपना कार्यस्थल छोड़ दिया है। वर्तमान में अस्पताल के छात्रावास में केवल 30-40 महिला चिकित्सक और 60-70 पुरुष चिकित्सक ही रह गए हैं। न्यायालय ने यह भी कहा कि इंटर्न, रेजिडेंट चिकित्सक और वरिष्ठ चिकित्सकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में सुरक्षित वातावरण तैयार करना आवश्यक है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीआईएसएफ ने आरजी कर अस्पताल में अपनी उपस्थिति कराई दर्ज 

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया कि आरजी कर अस्पताल में पर्याप्त संख्या में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल या केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने रेजिडेंट चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए छात्रावास में भी केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करने का आश्वासन दिया। राज्य सरकार के वकील कपिल सिब्बल ने भी इस निर्णय पर सहमति व्यक्त की। सर्वोच्च न्याायलय के आदेश के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरजी कर अस्पताल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

6 mins ago | female labour participation India 2025

भारत के कार्यबल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा, बदल रही आर्थिक तस्वीर

कुछ समय पहले तक भारत में महिलाओं के अधिकांश कार्य अनदेखे रह जाते थे। उनका काम घरों, पारिवारिक उद...

18 mins ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...

44 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...