08/10/24 | 9:29 am

Print

जम्मू-कश्मीर में भाजपा और जेकेएनसी में कांटे की टक्कर, भाजपा आगे

केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच विधानसभा चुनाव की मतगणना आज (मंगलवार) सुबह 8 बजे शुरू हो गई। अनुच्छेद 370 व 35A के समाप्त होने के बाद यह केंद्र शासित प्रदेश की पहली सरकार होगी। माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक किस पार्टी को जनादेश मिल रहा है यह तस्वीर साफ हो जाएगी। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार जम्मू उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शाम लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा और जेकेएनसी में कांटे की टक्कर है। अधिकतर एग्जिट पोल्स में जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर त्रिशंकु जनादेश का अनुमान लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद तीन चरणों में चुनाव कराए गए। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और गांदरबल और बडगाम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा, “आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। पारदर्शिता होनी चाहिए। जनादेश के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।”

श्रीनगर जिले की 8 विधानसभा सीटों के लिए SKICC (शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर) श्रीनगर में वोटों की गिनती जारी है। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि JKNC 3 सीटों पर आगे चल रही है।

मतगणना को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के त्रिस्तरीय बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को और बुलेटप्रूफ बंकरों को तैनात किया गया है। इस बीच जम्मू, राजोरी, पुंछ, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में सुरक्षाबलों की पर्याप्त मात्रा में तैनाती की गई है। कश्मीर के भी सभी जिलों श्रीनगर, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, बारामुला, गांदरबल, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग आदि में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। मतगणना शुरू होने से पहले राज्य के बड़े नेता पूजा-पाठ में जुट गए हैं। भाजपा के रवींद्र रैना सुबह-सवेरे से ही हवन-यज्ञ में व्यस्त हैं और अपनी जीत के लिए कामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...