एनसीआर में पूरे सप्ताह बादलों का डेरा, हल्की बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह तेज या लगातार बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में होने वाली हल्की फुहारें तापमान को नियंत्रित रखेंगी।

मौसम का पूर्वानुमान:

– 24 जुलाई (शुक्रवार): अधिकतम तापमान 35°C, न्यूनतम 25°C। आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश संभव। आर्द्रता 60-80% के बीच।
– 25 जुलाई (शनिवार): अधिकतम 36°C, न्यूनतम 24°C। बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी के आसार।
– 26 जुलाई (रविवार): अधिकतम 37°C, न्यूनतम 25°C। दिनभर बादल छाए रहेंगे।
– 27 जुलाई (सोमवार): अधिकतम 36°C, न्यूनतम 26°C। हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव।
– 28 जुलाई (मंगलवार): अधिकतम 36°C, न्यूनतम 25°C। बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना।
– 29 जुलाई (बुधवार): अधिकतम 34°C, न्यूनतम 24°C। तापमान में गिरावट, बादल और हल्की फुहारें जारी।

आईएमडी ने इस दौरान किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मानसूनी गतिविधियां कमजोर हैं, इसलिए भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि, बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। (इनपुट-एजेंसी)