24/07/24 | 7:22 pm

Print

सीएम धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार (24 जुलाई) प्रात: बाबा केदारनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन के पश्चात सीएम धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदारनाथ के दर्शनकर विशेष पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया और संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर कहा कि यहां आकर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। हम भव्य एवं दिव्य केदारपुरी के पुनर्निर्माण हेतु अहर्निश भाव से कार्य कर रहे हैं।

इससे पहले एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले और श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन कर सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।

सीएम धामी ने तीर्थ पुरोहितों से धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा की और उनसे सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री ने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे वापस देहरादून के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...