पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, उत्तर भारत शीतलहर के आगोश में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत शीतलहर के आगोश में है। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ से मैदानों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने और कोहरा छाने की संभावना है। 

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस 

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। अगले तीन दिन के लिए घने कोहरे की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरे की पतली परत छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 

विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कारण 27 और 28 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरा गिरने और हल्की बारिश की संभावना

साथ ही दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरा गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार को कोहरा घना हो सकता है। 

दिल्ली में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। समूचा हिमाचल प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। कहीं-कहीं तो पारा शून्य से नीचे है।

कई जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कई जगहों पर माइनस में पारा पहुंच गया है। लेह में -14 डिग्री, श्रीनगर शहर में -5.2 डिग्री, गुलमर्ग में -1.6 डिग्री, जम्मू शहर -7.6 डिग्री, कुपवाड़ा -5.5 डिग्री, पहलगाम -8.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर सड़क यातायात,  बिजली परियोजनाओं, पेयजल परियोजनाओं पर देखने को मिल रहा है। 

करीब 150 के आसपास रोड ट्रैफिक रूट बंद

करीब 150 के आसपास रोड ट्रैफिक रूट बंद पड़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा 44 ट्रैफिक रूट शिमला के हैं। ऊपरी शिमला के लिए सारे रूट बंद हैं। इसके अलावा 18 बिजली परियोजनाएं बर्फबारी के कारण बंद हैं। बताना चाहेंगे इन 18 बिजली परियोजनाओं में से 12 परियोजनाएं शिमला के लिए हैं। कुल मिलाकर बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर शिमला पर पड़ा है। वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है। 

RELATED ARTICLES

23 mins ago | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...

48 mins ago | America

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, वैश्विक बाजारों में हलचल

ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति बाधित होने और वैश्विक बाजारो...