प्रतिक्रिया | Thursday, April 24, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

दिल्ली में ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

गौरतलब है कि गुरुवार का दिन इस साल दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं महसूस की गईं जिससे लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 14 दिसंबर से दिल्ली और एनसीआर में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्तों में उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 15 दिसंबर को यह क्रमशः 6 डिग्री और 20 डिग्री रहने और 18 और 19 दिसंबर को भी तापमान लगभग इसी स्तर पर रहने की उम्मीद है।

वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ है। पश्चिमी दिल्ली में AQI 308, मुंडका में 301, द्वारका सेक्टर-8 में 313, और रोहिणी में 316 दर्ज किया गया। चांदनी चौक और लोधी रोड जैसे इलाकों में AQI 175 और 173 रहा जो खराब श्रेणी में आता है। ठंड और वायु प्रदूषण को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

आगंतुकों: 24340778
आखरी अपडेट: 24th Apr 2025