14/12/24 | 12:25 pm

Print

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी, कोहरे की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और कोल्ड वेव के चलते ठंड तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा इस दौरान तापमान के गिरने की भी आशंका है। 14 दिसंबर यानी आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जबकि 16 दिसंबर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर के बाद से दिल्ली और एनसीआर में घने कोहरे की आशंका है। वहीं बर्फीली हवाओं के चलते लोग सुबह-शाम अधिक ठंड महसूस करेंगे। इसके अलावा, साफ आसमान भी तापमान गिरने की एक बड़ी वजह है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में महसूस किया जा रहा है।

कई इलाकों में जहां पहले बर्फबारी नहीं होती थी, वहां भी इस बार वादियां बर्फ से ढक गई हैं। इन पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बढ़ती ठंड और घने कोहरे के लिए तैयार रहें। खासकर सुबह और रात के समय बाहर निकलने से बचें और गर्म कपड़े पहनें।

RELATED ARTICLES

24/12/25 | 12:20 pm | Chillai Kalan Winter Kashmir

जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर, गुलमर्ग-पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

जम्मू और कश्मीर में बुधवार को श्रीनगर शहर में रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से ऊपर रहा, जबकि गुलम...

12/09/25 | 3:54 pm | Andhra Pradesh

आईएमडी ने कई राज्यों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान से मानसून वापसी के संकेत

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार को पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान भ...