कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार पीएम मोदी के रोड शो में हुआ शामिल, बताया इसे गर्व का क्षण

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व करने वाली दो महिला अधिकारियों में से एक कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य सोमवार को गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य रोड शो में शामिल हुए।

पीएम के आगमन और उनके सम्मान में रोड में हिस्सा लेने पहुंचा सोफिया कुरैशी का परिवार 

भारतीय सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के माता-पिता, ताज मोहम्मद और हलीमा कुरैशी, उनके भाई संजय कुरैशी और जुड़वां बहन शायना सुनसारा, उन हजारों लोगों में शामिल थे, जो प्रधानमंत्री के आगमन और उनके सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए हरनी हवाई अड्डे से सड़कों पर खड़े थे।

कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन ने कहा- “हमें पीएम मोदी से मिलकर अच्छा लगा

रोड शो के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कर्नल कुरैशी की बहन शायना सुनसारा ने अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, “हमें पीएम मोदी से मिलकर अच्छा लगा। उनसे मिलना बहुत सम्मान की बात है। जब उन्होंने रोड शो किया, तो यह गर्व का क्षण था। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है। यह एक अलग तरह की खुशी थी।” 

अपने रिश्ते को याद करते हुए उन्होंने कहा, “कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन हैं। वह मुझसे 15 मिनट बड़ी हैं। जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो यह न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती है। वह अब केवल मेरी बहन नहीं बल्कि देश की बहन भी है।”

‘आज महिलाएं हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, इसका श्रेय पीएम मोदी को जाना चाहिए’

साथ ही, कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शाइना सुनसारा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “मैं खुद एक महिला हूं और इस बात को बखूबी समझ सकती हूं कि उन्होंने आज की तारीख में महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया है। आज महिलाएं अगर हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, तो निश्चित तौर पर इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाना चाहिए।

कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री हमारे बीच आए और हमें उन्हें आमने-सामने देखने का मौका मिला।”

उन्होंने अपनी बहन सोफिया कुरैशी की बहादुरी की तारीफ की। कहा कि निसंदेह इससे बड़ी गर्व की बात और क्या हो सकती है कि औरतों के साथ जो गलत हुआ, उसका बदला एक औरत ने लिया। हमारी बहनों ने दुश्मन देश को बता दिया कि वे किसी मर्द से कम नहीं हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार अपने गृह राज्य पहुंचे

ज्ञात हो ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार अपने गृह राज्य में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ है। उनके रोड शो के रास्ते में हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े।

‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ के दौरान लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान “भारत माता की जय”, “मोदी-मोदी” और “वंदे मातरम” के नारे सड़कों पर गूंज रहे थे। लोगों ने यात्रा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज लहराया और प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए।

वहीं पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में रोड शो के दौरान मिले आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “धन्यवाद वडोदरा! इस महान शहर में आकर बेहद खुशी हुई। यह एक शानदार रोड शो था और वह भी सुबह में! उन सभी का आभार जिन्होंने अपना आशीर्वाद दिया।” (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

4 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

38 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...