15/07/24 | 10:35 pm | Piyush Goyal | WTO

Print

वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी ज्यूरिख दौरे के पहले दिन विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान वाणिज्‍य मंत्री ने डब्ल्यूटीओ टीम के साथ प्राथमिकता वाले मुद्दों की समीक्षा और चर्चा की। इसके अलावा उन्‍होंने प्रवासी भारतियों और संभावित निवेशकों से भी मुलाकात कर भारत को व्यापार और निवेश के लिए व्यवसायों और उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) के क्रियान्वयन के संबंध में ज्यूरिख दौरे के पहले दिन ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास गाथा पर प्रकाश भी डाला। वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल दो दिन के स्विट्जरलैंड के आधिकारिक दौरे पर हैं।

गौरतलब है कि पीयूष गोयल अपनी इटली यात्रा से पहले 14 और 15 जुलाई अपने स्विस समकक्षों के साथ व्यापार और बैठकों के लिए स्विट्जरलैंड में आधिकारिक दौरे पर मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

12 mins ago

पीएम मोदी ने नेतृत्व के 25 साल पूरे होने पर मिली अंतरराष्ट्रीय शुभकामनाओं का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर विश्व नेताओं...

1 hour ago

पीएम मोदी आपने 25 साल में चुनौतियों का किया बखूबी सामना, भारत के प्रति आपके समर्पण को सलाम: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर दक्षिण कोरिया के राष...