Print

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी, रसोई गैस की कीमतों में बदलाव नहीं

साल के आखिरी महीने के पहले दिन सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है। पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। गौरतलब है कि सार्वजनिक तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

लगातार पांचवें महीने बढ़ाई गई कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में ₹1818.50 में मिलेगा। पिछले महीने नवंबर में ही इस सिलेंडर की कीमत में ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर ₹1740 में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में ₹1771.00 और चेन्नई में ₹1980.50 में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को ₹48.50, 1 सितंबर को ₹39 और 1 अगस्त को ₹6.50 की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। इस 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं : दिल्ली : ₹803.00, कोलकाता : ₹829.00, मुंबई : ₹802.50, चेन्नई : ₹818.50। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है।

RELATED ARTICLES

12/05/26 | 3:06 pm | Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें जारी रहीं तो ओएमसी के वित्त वर्ष 2026 के पूरे मुनाफे के खत्म होने की संभावना: हरदीप पुरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ...

11/05/26 | 4:33 pm | Hindustan Business Corporation Limited

तेल कंपनियों की LPG डिलीवरी स्कैम को लेकर चेतावनी, जालसाज ओटीपी और ऑथेंटिकेशन के जरिए कर रहे फ्रॉड

सरकारी तेल कंपनियों ने देश में बढ़ रहे एलपीजी डिलीवरी स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा है...