प्रतिक्रिया | Saturday, June 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

12/06/24 | 4:06 pm

printer

प्रधानमंत्री ने चन्द्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एन. चन्द्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। यह चौथी बार है जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। एन. चन्द्रबाबू नायडू गारू को मुख्यमंत्री बनने पर और सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अन्य सभी लोगों को भी बधाई। तेदेपा, जनसेना और भाजपा सरकार आंध्र प्रदेश को गौरव की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि बतौर सीएम चंद्रबाबू नायडू का यह चौथा कार्यकाल है। चन्द्रबाबू के साथ पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

आगंतुकों: 30709828
आखरी अपडेट: 21st Jun 2025