प्रतिक्रिया | Thursday, March 13, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

10/05/24 | 1:32 pm

printer

आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला : महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के चुनावी दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह नंदुरबार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने महाराष्ट्र के 20 हजार से ज्यादा अधिक गांवों में हर घर जल पहुंचाया है, इसमें नंदुरबार के कठिन इलाके भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वे विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोली है और झूठ फैलाकर वे वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ तो कभी संविधान को लेकर झूठ बोलते हैं। आरक्षण पर कांग्रेस का हाल ‘चोर मचाए शोर’ वाला हैं।

आदिवासी भाई-बहनों की परवाह नहीं

आज महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ कांग्रेस है, कांग्रेस ने कभी आदिवासी भाई-बहनों की परवाह नहीं है। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा रहा है लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी की तरफ उतना ध्यान ही नहीं दिया। यह भाजपा है जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया है।”

विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वे विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोली है और झूठ फैलाकर वे वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ तो कभी संविधान को लेकर झूठ बोलते हैं, आरक्षण पर कांग्रेस का हाल ‘चोर मचाए शोर’ वाला हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमने पक्का घर दिया मतलब चार दीवारें दी ऐसा नहीं है, हमने बिजली, पानी, गैस कनेक्शन भी दिया। एनडीए सरकार ने महाराष्ट्र के 20 हजार से ज्यादा अधिक गांवों में हर घर जल पहुंचाया है । इसमें नंदुरबार के कठिन इलाके भी शामिल है।”

भारतीयों का अपमान किया

पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने एनडीए ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया लेकिन कांग्रेस वालों ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए रात-दिन एक किया था, कांग्रेस के शहजादे के गुरू ने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है, रंग के आधार पर भेद का आरोप लगाया है। जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है उन्हें कांग्रेस अफ्रीकन मानती है, इसलिए द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बने यह उन्हें मंजूर नहीं था। उन्होंने लोगों से कहा यहां जो भगवान कृष्ण के रंग वाले हैं वो अफ्रीकन हैं क्या ? क्या यह अपमान नहीं हैं।(ANI)

आगंतुकों: 20118614
आखरी अपडेट: 13th Mar 2025