आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला : महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के चुनावी दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह नंदुरबार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने महाराष्ट्र के 20 हजार से ज्यादा अधिक गांवों में हर घर जल पहुंचाया है, इसमें नंदुरबार के कठिन इलाके भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वे विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोली है और झूठ फैलाकर वे वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ तो कभी संविधान को लेकर झूठ बोलते हैं। आरक्षण पर कांग्रेस का हाल ‘चोर मचाए शोर’ वाला हैं।

आदिवासी भाई-बहनों की परवाह नहीं

आज महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ कांग्रेस है, कांग्रेस ने कभी आदिवासी भाई-बहनों की परवाह नहीं है। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा रहा है लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी की तरफ उतना ध्यान ही नहीं दिया। यह भाजपा है जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया है।”

विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वे विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोली है और झूठ फैलाकर वे वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ तो कभी संविधान को लेकर झूठ बोलते हैं, आरक्षण पर कांग्रेस का हाल ‘चोर मचाए शोर’ वाला हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमने पक्का घर दिया मतलब चार दीवारें दी ऐसा नहीं है, हमने बिजली, पानी, गैस कनेक्शन भी दिया। एनडीए सरकार ने महाराष्ट्र के 20 हजार से ज्यादा अधिक गांवों में हर घर जल पहुंचाया है । इसमें नंदुरबार के कठिन इलाके भी शामिल है।”

भारतीयों का अपमान किया

पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने एनडीए ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया लेकिन कांग्रेस वालों ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए रात-दिन एक किया था, कांग्रेस के शहजादे के गुरू ने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है, रंग के आधार पर भेद का आरोप लगाया है। जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है उन्हें कांग्रेस अफ्रीकन मानती है, इसलिए द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बने यह उन्हें मंजूर नहीं था। उन्होंने लोगों से कहा यहां जो भगवान कृष्ण के रंग वाले हैं वो अफ्रीकन हैं क्या ? क्या यह अपमान नहीं हैं । (ANI)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...