प्रतिक्रिया | Saturday, September 07, 2024

कांग्रेस का रायबरेली और अमेठी सीट पर जीतना लगभग तय, राहुल गांधी 3.80 लाख से ज्यादा वोटों से आगे

अमेठी और रायबरेली लोकसभा के परिणाम करीब-करीब तय हो गए हैं। रायबरेली से राहुल गांधी करीब 3.80 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। राहुल का जीतना लगभग निश्चित हो गया है। इसी तरह अमेठी से स्मृति ईरानी एक लाख से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं। उनकी हार भी करीब-करीब तय है।

चुनाव आयोग के अनुसार 03:40 बजे तक रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को 673144 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 292215 वोट मिले हैं इस प्रकार राहुल गांधी करीब 380929 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अमेठी सीट की बात करें तो 03:40 बजे तक अमेठी सीट पर कांग्रेस के किशोरी लाल को 405161 वोट मिले जबकि स्मृति ईरानी को 284700 वोट मिले। इस प्रकार स्मृति ईरानी करीब 120460 वोटों से पीछे चल रही हैं।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 7711713
आखरी अपडेट: 7th Sep 2024