प्रतिक्रिया | Thursday, May 01, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

12/09/24 | 5:34 pm

printer

सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

72 वर्षीय येचुरी का 19 अगस्त से नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में फेफड़ों में संक्रमण का इलाज चल रहा था। उन्हें पहले आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया और बाद में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ले जाया गया।

12 अगस्त 1952 को चेन्नई में जन्मे येचुरी का राजनीतिक करियर 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल होने के साथ शुरू हुआ। सीताराम येचुरी ने तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष और बाद में एसएफआई के अखिल भारतीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1984 में, उन्हें सीपीआई (एम) की केंद्रीय समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में चुना गया। येचुरी ने 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया।

आगंतुकों: 25047902
आखरी अपडेट: 30th Apr 2025