Print

कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 83 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

ब्रेंड क्रूड में 0.57 डॉलर यानी 0.71 फीसदी की गिरावट

इस सप्ताह के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.57 डॉलर यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.54 डॉलर यानी 0.68 फीसदी लुढ़ककर 79.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

 

RELATED ARTICLES

22 mins ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

54 mins ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...

2 hours ago | Aga Khan Development Network

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...