प्रतिक्रिया | Friday, February 14, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला, हिरासत में हमलावर

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब के अमृतसर में हमला किया गया। उन पर गोली चलाई गई जिसमें वो बाल-बाल बच गए। हमलावर को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हमलावर के पास से पिस्टल बरामद

 हमलावर अब पुलिस की हिरासत में है। सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग की गई। पुलिस ने हमलावर के पास से पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है। वो भी खालसा दल से ही जुड़ा हुआ है।

दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से अफरा तफरी 

हमला सुबह नाै बजे के करीब हुआ। उस समय सुखबीर सेवादार की भूमिका में मेन गेट पर तैनात थे। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत भी घबरा गए। बताया जा रहा है कि हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत दबोच लिया।

सुखबीर सिंह बादल पर सत्ता में रहते हुए धार्मिक गलतियां करने के आरोप

 बता दें कि सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त की तरफ से धार्मिक सजा सुनाई गई है। अकाल तख्त की तरफ से जब सिख समुदाय से जुड़े किसी शख्स को सजा सुनाई जाती है, तो वो उसे माननी पड़ती है। अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल पर 2007 से लेकर 2017 तक सत्ता में रहते हुए धार्मिक गलतियां करने के आरोप में सजा सुनाई है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी दिलवाने में मदद की थी। उन्होंने राम रहीम के खिलाफ शिकायत वापस लेने में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, उन पर पंथ के साथ गद्दारी करने का आरोप है।

आगंतुकों: 17663166
आखरी अपडेट: 14th Feb 2025