रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मॉस्को में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बैठक के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और रूस के बीच मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत हमेशा अपने रूसी मित्रों के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी ऐसा करता रहेगा।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी में अपार संभावनाएं हैं और संयुक्त प्रयास उल्लेखनीय परिणामों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

इससे पहले, रक्षा मंत्री ने रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव के साथ की बैठक

इससे पहले, रक्षा मंत्री ने मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव के साथ सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।

भारत-रूस संबंध बहुत मजबूत

प्रारंभिक टिप्पणी करते हुए, रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-रूस संबंध बहुत मजबूत हैं, और एक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की जिम्मेदारियों को पूरा किया है। 

RELATED ARTICLES

24 seconds ago

जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, अक्टूबर में 22.9% बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

देश की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के बीच अक्टूबर 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में श...

36 mins ago | Bhagavad Gita and Mahabharata Wisdom

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया पर एक सुभाषित शेयर किया गया है, जिसमें ...