दिल्ली में कड़ाके की ठंड, गिर सकता है अधिकतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को कड़ाके की ठंड है। राजधानी में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे कुछ क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई। इस सबके बीच इंडिया गेट पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच गणतंत्र दिवस की रिहर्सल जारी रही।

सुबह के शुरुआती घंटों में रहा घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आज शुक्रवार सुबह दिल्ली में तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के शुरुआती घंटों में बहुत घना कोहरा रहा। विभाग के अनुसार, दिन भर घने कोहरे की परत बनी रहेगी।

कल से मौसम में सुधार होने की संभावना

कल से मौसम में सुधार होने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 से 17 और 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान के सामान्य से काफी नीचे रहने की भविष्यवाणी की गई है। (इनपुट-एजेंसी)