Your browser does not support Javascript
विदेशी निवेश में सुस्ती के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त, रुपया स्थिर: आरबीआई | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, October 14, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. विदेशी निवेश में सुस्ती के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त, रुपया स्थिर: आरबीआई

23/12/25 | 1:43 pm | External Commercial Borrowings India | Foreign Portfolio Investment Outflow India | India Current Account Deficit Q2 FY26 | India Foreign Exchange Reserves Status | India US Trade Agreement Uncertainty | Indian Rupee Stability November | RBI December Bulletin

Print

विदेशी निवेश में सुस्ती के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त, रुपया स्थिर: आरबीआई

विदेशी निवेश में सुस्ती के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त, रुपया स्थिर: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिसंबर बुलेटिन के अनुसार, नवंबर में भारतीय रुपया वास्तविक प्रभावी रूप से लगभग स्थिर बना रहा। हालांकि इस अवधि में रुपए में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन भारत में कीमतें अपने प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों की तुलना में अधिक रहने के कारण इसका प्रभाव काफी हद तक संतुलित हो गया।

रुपए में उतार-चढ़ाव पिछले महीने की तुलना में कम

अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी निवेशकों के कम निवेश और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते नवंबर में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कुछ कमजोर हुआ। बुलेटिन के मुताबिक, नवंबर में रुपए में उतार-चढ़ाव पिछले महीने की तुलना में कम रहा और यह कई अन्य मुद्राओं की अपेक्षा अधिक स्थिर बना रहा। दिसंबर में 19 तारीख तक रुपए में नवंबर के अंत के स्तर से लगभग 0.8% की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले दो महीनों में निवेश प्रवाह सकारात्मक

वित्त वर्ष 2025-26 में 18 दिसंबर तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा भारत से शुद्ध निकासी देखी गई है, विशेषकर शेयर बाजार से। पिछले दो महीनों में निवेश प्रवाह सकारात्मक रहने के बाद दिसंबर में यह दोबारा नकारात्मक हो गया। आरबीआई ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और घरेलू शेयर बाजार में ऊंचे मूल्यांकन के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे हाल के महीनों में विदेशी निवेश में कमी आई है।

ईसीबी के पंजीकरण में गिरावट

अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच विदेशी स्रोतों से लिए जाने वाले कर्ज, यानी बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी), के पंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि विदेशों से पूंजी जुटाने की गति धीमी रही। हालांकि, जो कर्ज लिया गया, उसका बड़ा हिस्सा देश में विकास परियोजनाओं और पूंजीगत व्यय के लिए उपयोग किया गया।

भारत का चालू खाता घाटा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम

इसके अलावा, आरबीआई के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम रहा। इसका प्रमुख कारण वस्तु व्यापार घाटे में कमी, सेवाओं के निर्यात में मजबूती और विदेशों में कार्यरत भारतीयों द्वारा भेजी गई प्रेषण राशि रही।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त 

हालांकि, देश में आया विदेशी निवेश चालू खाते की आवश्यकताओं से कम रहा, जिसके कारण विदेशी मुद्रा भंडार में कुछ गिरावट देखी गई। इसके बावजूद आरबीआई ने स्पष्ट किया कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त बना हुआ है, जो 11 महीनों से अधिक के आयात को पूरा करने में सक्षम है। इसके साथ ही यह देश के कुल विदेशी ऋण के 92% से अधिक को कवर करता है, जिसे आर्थिक स्थिरता के लिहाज से मजबूत स्थिति माना जाता है।
(इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

2 mins ago

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

26 mins ago | Goddess Durga

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

42 mins ago

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां स्कंदमाता : ममता, करुणा, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य स्वरूप

1 hour ago

मां स्कंदमाता : ममता, करुणा, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य स्वरूप

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

26 mins ago

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्...

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

42 mins ago

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरू...

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

2 mins ago

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

12 hours ago

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

12 hours ago

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

12 hours ago

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party Play video: News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party

12 hours ago

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका | CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत | Cockroach Janta Party

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 15th Oct 2026
ऊपर वापस