91 देशों में 150 से अधिक स्थानों पर हो रहा ‘विकसित भारत रन-2025’ का आयोजन

युवा मामले और खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के सहयोग से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर को 91 देशों में 150 से अधिक स्थानों पर ‘विकसित भारत रन-2025’ का आयोजन कर रहा है। दौड़ का आयोजन राष्ट्र निर्माण में सामूहिक प्रयास को प्रेरित करने हेतु सेवा पखवाड़ा के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय युवा इस दौड़ में भाग ले रहे हैं।

विकसित भारत रन-2025 भारत की सबसे बड़ी वैश्विक आउटरीच पहलों में से एक बनकर उभरेगा। यह न केवल एक फिटनेस और सामुदायिक गतिविधि है, बल्कि भारत के सेवा भाव, स्थिरता और समावेशिता के मूल्यों का एक वैश्विक उत्सव भी है। इसका उद्देश्य भारत और उसके प्रवासी समुदायों के बीच संबंधों को मज़बूत करना, युवाओं को सेवा-उन्मुख पहलों के लिए प्रेरित करना और विश्व के सामने भारत की विकास गाथा को उजागर करना है।

खेल मंत्रालय के अनुसार, “रन टू सर्व द नेशन” टैगलाइन के साथ, विकसित भारत रन, विश्वभर के प्रतिष्ठित और सुगम स्थानों पर 3 से 5 किलोमीटर की सामुदायिक दौड़ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब हो,अधिकांश दौड़ें 28 सितंबर, 2025 को आयोजित होंगी।

इस दौड़ में मैक्सिको सिटी के एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस, सूरीनाम के पारामारिबो में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट ब्रिज और विश्वभर के कई अन्य प्रतिष्ठित स्थानों और प्रसिद्ध स्मारकों को शामिल किया जाएगा।

दौड़ के बाद, मिशन गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो माई भारत पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिससे इस वैश्विक अभियान का एक साझा रिकॉर्ड तैयार होगा।

इसका उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीयों, स्थानीय समुदायों, छात्रों, पेशेवरों और भारत के मित्रों को एक साथ लाना है, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि हो सके। (इनपुट-पीआईबी)

 

 

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...