Print

डीजीसीए ने उड़ानों में विलंब के लिए एयर इंडिया को जारी किया कारण बताओ नोटिस

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विमानन नियामक डीजीसीए ने दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अत्यधिक देरी और यात्रियों की समुचित देखभाल में नाकाम रहने के लिए एयर इंडिया को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस नोटिस में 30 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की उड़ान एआई 183 और 24 मई को मुंबई से सैन फ्रांसिस्को की उड़ान एआई 179 के परिचालन में हुए अनावश्यक विलंब का जिक्र करते हुए जवाब मांगा है।

डीजीसीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक एयर इंडिया की ये दोनों उड़ानें केबिन के भीतर तापमान नियंत्रित न होने की वजह से काफी विलंब से संचालित हुई थीं। विमान में देरी और अंदर अपर्याप्त कूलिंग के कारण कई यात्रियों को परेशानी हुई और असुविधाओं का सामना करना पड़ा था।

जानकारी के मुताबिक नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड़ानों में देरी और यात्रियों को हुई असुविधा के इस मामले का संज्ञान लिया है, जिसके बाद एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

डीजीसीए ने भेजे नोटिस में कहा है कि एयर इंडिया के खिलाफ कई बार यात्री सुविधा से जुड़े मानकों का ध्यान न रखे जाने के मामले उसके संज्ञान में आ चुके हैं। विमानन नियामक ने कहा कि एयर इंडिया बार-बार यात्रियों का ध्यान रख पाने में नाकाम हो रही है। वह यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के प्रावधानों का पालन नहीं कर रही है। ऐसे में एयर इंडिया को बताना होगा कि उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

14 mins ago | Bharat Mandapam

BRICS 2026 के लिए तैयार भारत, पीएम मोदी ने साझा किया तैयारियों का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ...

30 mins ago | Anton Alikhanov

इन्नोप्रोम इंडिया 2026: पीयूष गोयल और एंटोन अलीखानोव ने एनआईसीडीसी पैवेलियन का दौरा किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रूसी संघ के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अ...

1 hour ago | EBC Scholarship

छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार, अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को मिला लाभ

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने अनुसूचित जाति (अजा)...