दूरसंचार विभाग (डीओटी) के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक जनवरी 2026 के दौरान पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रधान संचार लेखा नियंत्रक, दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005 के कार्यालय, पूर्वी कोर्ट जनपथ, नई दिल्ली स्थित एक्सटेंशन काउंटर और एमटीएनएल और बीएसएनएल के परिसरों में दूरसंचार पेंशनभोगी जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।
संचार मंत्रालय ने पेंशन भोगियों से अनुरोध है कि वे इन शिविरों में भाग लें और अपनी सुविधानुसार सुविधाओं का लाभ उठाएं, साथ ही जीवन प्रमाण पत्र के मौके पर सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेज भी साथ लाएं। गौरतलब हो कि जिन पेंशनभोगियों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, वे इसके लिए आयोजित शिविरों में भाग नहीं ले सकते हैं।
पेंशनभोगी सुविधा शिविर का कार्यक्रम निम्नलिखित है-
16.1.2026- एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सी-10 यमुना विहार, दिल्ली
19.01.2026- एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली
20.01.2026 – एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, नरेला, दिल्ली
22.01.2026- एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, द्वारका सेक्टर-6 दिल्ली
27.01.2026- एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, नेहरू प्लेस नई दिल्ली
आपको बता दें, प्रशिक्षण शिविरों का समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है। पेंशनभोगी सुविधा शिविरों में उपलब्ध सुविधाएं इस प्रकार हैं-
- www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए प्रशिक्षण।
- जीवन प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन के उपयोग के लिए प्रशिक्षण
- केवाईपी फॉर्म जमा करने के लिए – कृपया एक फोटो और आधार कार्ड की प्रति साथ लाएं।
- शिकायतें और प्रश्न प्रस्तुत करना।


