चेस ओलंपियाड में भारत की दोहरी सफलता, भारतीय पुरुष टीम ने जीता सिल्वर, महिला टीम को ब्रॉन्ज मेडल

भारत ने 46वें चेस ओलंपियाड 2026 का समापन दो मेडल के साथ किया। रविवार को खेले गए आखिरी राउंड के मुकाबलों में ड्रॉ के बाद पुरुष ओपन टीम ने सिल्वर, जबकि महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

भारतीय ओपन टीम हंगरी के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर रही। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हंगरी के ग्लेब डुडिन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अर्जुन एरिगासी ने पीटर लेको को हराकर भारत को प्वाइंट्स दिलाने में मदद की।

मेजबान उज्बेकिस्तान ने आखिरी राउंड में यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराकर ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल जीता। मुखिद्दीन मदामिनोव ने रोमन देहतिआरोव को मात देकर उज्बेकिस्तान के लिए निर्णायक जीत हासिल की।

उज्बेकिस्तान ने भारत और जर्मनी से दो प्वाइंट्स आगे रहकर अपना दूसरा चेस ओलंपियाड खिताब जीता। भारत ने टाई-ब्रेक पर सिल्वर मेडल जीता, जबकि जर्मनी ने नीदरलैंड्स को 2.5-1.5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जर्मनी की जीत में मैथियास ब्लूबाउम ने जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराया।

भारतीय महिला टीम भी जॉर्जिया के खिलाफ आखिरी राउंड के मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद पोडियम पर रही। सविता श्री ने भारत के लिए अहम नतीजा हासिल किया। मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद उन्होंने जॉर्जिया की मेरी अराबिद्जे के साथ मैच ड्रॉ कराया। यह नतीजा भारत के तीसरे स्थान पर रहने और ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए काफी था।

चीन ने आखिरी राउंड में वियतनाम को 3-1 से हराकर महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीता। कजाकिस्तान ने पोलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर सिल्वर मेडल हासिल किया। चीन ने टूर्नामेंट का समापन दो प्वाइंट्स की बढ़त के साथ शीर्ष पर करते हुए अपना सातवां महिला चेस ओलंपियाड खिताब जीता।

भारत ने टाई-ब्रेक पर अमेरिका, पोलैंड, आर्मेनिया और मंगोलिया से आगे रहकर महिला वर्ग का ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस प्रतिष्ठित टीम इवेंट में भारत के शानदार प्रदर्शन का समापन ‘डबल पोडियम फिनिश’ के साथ हुआ, जिसमें ओपन और महिला, दोनों ही टीमों ने दुनिया की शीर्ष तीन टीमों में जगह बनाई।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

56 mins ago | Mark Chapman Injury

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आगाज से पहले दोहरा झटका लगा है। रचिन रविंद्र अपनी इंजरी से पूरी तरह ...

31/10/26 | 4:53 pm | Armwrestling Gold Medal

विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक

भारत में पहली बार आयोजित 47वीं विश्व आर्म रेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 म...