Print

डॉ. निखिल टंडन को एम्स दिल्ली के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

डॉ निखिल टंडन को एम्स नई दिल्ली के निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

एम्स, नई दिल्ली के अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है।

डॉ. निखिल टंडन वर्तमान में एंडोक्रिनोलॉजी एवं मेटाबोलिज्म विभाग के प्रमुख होने के साथ-साथ डीन (शैक्षणिक) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नए आदेश के अनुसार, डॉ. निखिल टंडन अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से निदेशक के कार्यों का निर्वहन करेंगे।

यह अंतरिम व्यवस्था आगामी 6 महीनों तक या फिर नियमित नियुक्ति होने तक लागू रहेगी—जो भी पहले हो।

दरअसल, वर्तमान एम्स निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोग में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें उनके पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।