प्रतिक्रिया | Saturday, May 03, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

जापान एयरलाइंस पर आज गुरुवार सुबह बड़ा साइबर हमला हुआ। साइबर हमलावरों की इस करतूत की वजह से बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई हैं। साइबर हमला स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 56 मिनट के आसपास हुआ। इस वजह से एयरलाइंस की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई।

टिकटों की बिक्री रोकी गई

एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से साइबर हमले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घरेलू अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री को रोक दिया गया है।

नौ घरेलू उड़ानों में देरी

यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए एयरलाइंस को खेद है। वहीं जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर हमले की वजह से जापान एयरलाइंस की नौ घरेलू उड़ानों में देरी की खबर है। वहीं यह संख्या और भी बढ़ सकती है। 

आगंतुकों: 25245984
आखरी अपडेट: 3rd May 2025