Print

ईडी ने महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को भेजा समन, 28 मार्च को किया तलब

ईडी ने महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को भेजा समन, 28 मार्च को किया तलब

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) नेत्री महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) नियमों के उल्लंघन मामले में समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने महुआ मोइत्रा को पूछताछ के लिए 28 मार्च को दिल्ली स्थित ई़डी मुख्यालय में बुलाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा नियमों के उल्लंघन मामले में यह समन भेजा है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को आरोपित किया है। सीबीआई ने 19 मार्च को लोकपाल के आदेश के बाद पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदनी और अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा-120 बी और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7, 8 और 12 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Bishkek

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री कुलुबायेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को किर्गिस्तान के चोलपोन अता में शंघाई सहयोग स...

4 hours ago | Education Ministry

एनईपी 2020 भविष्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव: डॉ. सुकांत मजूमदार

केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट...