भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे। वाराणसी में सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा। इस चरण के लिए पर्चा भरने का आज अंतिम दिन है।

पीएम मोदी काल भैरव का लेंगे आशीर्वाद
वहीं नामांकन से पहले कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी काल भैरव का आशीर्वाद लेने के बाद आज तीसरी बार वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि गठबंधन के सभी सहयोगियों के नेताओं साथ ही नामांकन में 12 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की भी उम्मीद है। इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सांसद भी मौजूद रहेंगे।

बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने वाराणसी से नामांकन की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को दिव्य-भव्य रोड शो निकाला। शाम पांच बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना रोड शो प्रारंभ किया। लगभग ढाई घण्टे से अधिक का रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर समाप्त हुआ। पांच किलोमीटर लंबे इस रोड शो में शंखनाद, डमरू का निनाद, रास्ते में बने मंचों पर राम दरबार, शिव परिवार का स्वरूप दिखाते कलाकारों ने अपने-अपने रंग से अपने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री का रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर समाप्त हुआ। सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

इन राज्यों में सातवें चरण में चुनाव
लोकसभा के सातवें चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। शुक्रवार तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इस चरण के लिए एक जून को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...