Election 2024: सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखंड नंबर वन

 

लोकसभा चुनाव में आम नागरिकों को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग तमाम प्रयास कर रहा है। ऐसे में पूरे देश में मुहिम भी चलाई जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखंड ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मार्च महीने की रैंकिंग जारी की गई है। उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और सूचना महानिदेशक ने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया टीम को बधाई दी है।

क्रिएटिव कंटेंट लोगों ने काफी पसंद किए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखंड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदाता जागरूकता और मतदान संबंधी जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट लोगों की ओर से काफी पसंद किए गए।

अलग-अलग तरीकों से लोगों को कर रहे जागरूक

सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में वोट अपील हो या फिर महिला समूह का मतदान पर सुंदर गीत हो या फिर स्टेट आइकॉन के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स का मतदाताओं के नाम संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। सीईओ उत्तराखंड के सोशल मीडिया हैंडल पर चलाए गए रील्स और क्विज कंपटीशन में भी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

दिग्गज हस्तियों का लिया गया सहयोग

सीईओ उत्तराखंड के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मतदान जागरूकता अभियान में गायक कैलाश खेर, अभिनेता मनोज बाजपेयी, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, सूरज थापर, यश सिन्हा, अली अगसर, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अर्चना पूरण सिंह, उपासना सिंह के साथ स्टेट आइकॉन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट, लोक गायिका माधुरी बड़थवाल, पांडवाज ग्रुप, लोक गायक किशन महिपाल, इंद्र आर्य, उप्रेती सिस्टर्स, खुशी जोशी, सौरभ मैठाणी आदि के साथ-साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देश के जाने माने यू ट्यूबर सौरभ जोशी, अनुराग डोभाल ने भी सोशल मीडिया टीम के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी निभाई।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...