प्रतिक्रिया | Thursday, April 24, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान इस महीने की 13 तारीख को होगा। ऐसे में झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार भी जोर पकड़ चुका है। जी हां, रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कल मंगलवार को रांची के लोहरदगा में एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि झारखंड का गठन भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान हुआ था, जिसका प्राथमिक उद्देश्य राज्य को विकास का मॉडल बनाना था। 

चुनाव सरकार बदलने का सही समय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोडरमा के डोमचांच में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव सरकार बदलने का सही समय है।

झारखंड में इस महीने की 13 और 20 तारीख को मतदान

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हजारीबाग के मांडू में INDIA ब्लॉक के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे, जबकि वरिष्ठ झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने भी राज्य भर में कई सभाओं को संबोधित किया। झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान इस महीने की 20 तारीख को होगा।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा मतदान 

उधर, महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बुधवार को नागपुर और मुंबई में प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 14 नवंबर के बीच राज्य में कई रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। 

वहीं एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे आज लातूर में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कल सतारा और कोल्हापुर में महायुति उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया, जबकि उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपने निर्वाचन क्षेत्र नागपुर दक्षिण पश्चिम में प्रचार किया। राज्य की 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा, मतगणना 23 नवंबर को होगी। 

आगंतुकों: 24342470
आखरी अपडेट: 24th Apr 2025