03/06/24 | 5:54 pm | ECI | Jairam Ramesh

Print

डीएम को प्रभावित किए जाने के दावे पर जयराम रमेश को चुनाव आयोग ने दिया आज शाम सात बजे तक का समय

चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को जिला मजिस्ट्रेट पर दवाब बनाए जाने वाले दावे को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए आज सोमवार (3 जून) शाम सात बजे तक का समय दिया है। आयोग ने रमेश के एक सप्ताह के समय देने के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए कहा है कि शाम तक कोई ठोस सबूत नहीं देने पर मान लिया जाएगा कि उनके दावों में दम नहीं है।

ठोस सबूत नहीं देने पर मान लिया जाएगा कि उनके दावों में दम नहीं : चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने जयराम रमेश के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि उनका दावा गंभीर है और उससे कल होने वाली मतगणना पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसे में उनके अपने दावे को साबित करने के लिए समय मांगने के अनुरोध को आयोग अस्वीकार करता है। उन्हें केवल आज शाम 7 बजे तक का समय दिया जाता है। अगर वे अपने दावे को साबित करने के लिए कुछ ठोस जानकारी दे पाते हैं तो ठीक, नहीं तो मान लिया जाएगा कि उनके दावे में कुछ नहीं है और आयोग इस पर आगे की कार्रवाई करेगा।

उल्लेखनीय है कि जयराम रमेश ने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह देशभर में जिला मजिस्ट्रेट को फोन कर रहे हैं। इस कवायद का मकसद उन्हें प्रभावित करना है। जयराम रमेश के मुताबिक गृहमंत्री अबतक 150 से अधिक डीएम को कॉल कर चुके हैं।

चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए कल जयराम रमेश को जवाबी पत्र लिखकर अपने दावे को साबित करने के लिए कहा था। आयोग ने कहा था कि वे कुछ ठोस साक्ष्य चुनाव आयोग के समक्ष रखें। इसके जवाब में रमेश ने कहा था कि उनका मकसद चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करना नहीं बल्कि विषय को लेकर सचेत करने का था। साथ ही उन्होंने कहा कि मतगणना के चलते वे व्यस्त हैं। उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जाए।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...