जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 7 मई को होने वाले चुनाव टाल दिया गया  है। इन दो सीटों पर अब 7 मई की जगह 25 मई को मतदान होगा। दरअसल, हाल में हुई बर्फबारी और भूस्खलन का हवाला देते हुए मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की थी।
 
 
 
प्रतिकूल मौसम की वजह से लिया गया फैसला
चुनाव आयोग ने यह फैसला जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई के प्रमुख रविंदर रैना, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता इमरान अंसारी और अन्य नेताओं द्वारा चुनाव आयोग से संपर्क कर प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण सीट पर चुनाव पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध करने के बाद लिया गया है।
 
 
अब छठे चरण में मतदान होगा
इसके बाद चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सड़क की स्थिति, मौसम और क्षेत्र में पहुंच पर तुरंत एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था, जिसमें दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्से और जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी के इलाके शामिल हैं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव 25 मई को होंगे।
 
 
वहीं पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) और महबूबा मुफ्ती (पीडीपी) ने पिछले सप्ताह चुनाव आयोग से चुनाव स्थगित न करने का आग्रह किया था। इस निर्वाचन क्षेत्र में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना था, अब यहां लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...