एलन मस्क ने एक्स का डोमेन नाम बदलकर एक्स डॉट कॉम किया

एलन मस्क ने ट्विटर का नाम और लोगो बदलने के बाद अब उसके डोमेन को भी बदलकर x.com कर दिया है। मस्क ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि सभी कोर सिस्टम अब एक्स डॉट कॉम (x.com) पर हैं।

अमेरिका के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद 24 जुलाई, 2023 को इसका नाम और लोगो बदलकर एक्स (X) कर दिया था। उस समय एक्स डॉट कॉम को ट्विटर डॉट कॉम (twitter.com) पर रीडायरेक्ट किया गया था, लेकिन अब मेन डोमेन को एक्स डॉट कॉम करने के साथ ही twitter.com को इसपर रीडायरेक्ट कर दिया गया है।

प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग्स वही रहेंगी

एक्स के लॉगिन पेज के नीचे एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, ‘हम आपको बता रहे हैं कि हम अपना यूआरएल बदल रहे हैं, लेकिन आपकी प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग्स वही रहेंगी। ये बदलाव संकेत देता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की रीब्रांडिंग, जो करीब 10 महीना पहले शुरू हुई थी, वो अब पूरी हो गई है। गौरतलब है कि एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

11 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

46 mins ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...

1 hour ago | clean cooking fuel India LPG

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर पीएम मोदी का संदेश, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया...