यूरोपीय संघ की अध्यक्ष का दो दिवसीय भारत दौरा, पीएम मोदी और विदेश मंत्री से करेंगी वार्ता

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रही हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग फ्री ट्रेड समझौते पर चर्चा करेंगी। बताना चाहेंगे तीन साल में तीसरी बार लेयेन भारत आ रही हैं।

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष के साथ आ रहा एक डेलिगेशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष एक डेलिगेशन (कॉलेज ऑफ कमीशनर्स) के साथ आ रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के 27 अधिकारी शामिल होंगे। उर्सुला यूरोपीय कमीशन की पहली महिला चीफ हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दी यात्रा संबंधी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर उनकी यात्रा की जानकारी दी थी। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहीं उर्सुला की यात्रा के एजेंडे में मुक्त व्यापार समझौता समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।

उनकी यात्रा आयोग के नए कार्यकाल के प्रारंभ में हो रही है, जो पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और उर्सुला एक पूर्ण सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे और दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

यात्रा की घोषणा 21 जनवरी को दावोस में की गई थी

यात्रा की घोषणा 21 जनवरी को दावोस में की गई थी। पीएम मोदी और उर्सुला शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करेंगे। वह पीएम मोदी से मिलेंगी और भारत-यूरोपीय यूनियन व्यापार परिषद में शामिल होंगी।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन तीसरी बार आ रही हैं भारत

यात्रा के दौरान भारत और यूरोपीय संघ में ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी परिषद की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित होगी। इसके साथ ही यूरोपीय आयुक्तों और उनके भारतीय समकक्षों के बीच द्विपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक भी होगी।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन तीसरी बार भारत आ रही हैं। इससे पहले वह अप्रैल 2022 और सितंबर 2023 में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आई थीं। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...