बंदी विनिमय प्रक्रिया के तहत भारत-बांग्लादेश के बीच मछुआरों का आदान-प्रदान, पांच जनवरी को बांग्लादेश से लौटेंगे 95 मछुआरे

नए साल की शुरुआत के साथ ही पश्चिम बंगाल के मछुआरों के लिए अच्छी खबर आई है। बांग्लादेश में तीन महीने से अधिक समय से हिरासत में रखे गए काकद्वीप के 95 भारतीय मछुआरों को पांच जनवरी को रिहा किया जाएगा। इसी के साथ भारत में पकड़े गए 90 बांग्लादेशी मछुआरों को भी उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बंदी विनिमय प्रक्रिया के तहत मछुआरों का आदान-प्रदान
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने ढाका में एक कार्यक्रम के दौरान इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच बंदी विनिमय प्रक्रिया के तहत पांच जनवरी को बंगाल की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय जलसीमा पर मछुआरों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

कैसे पकड़े गए थे भारतीय और बांग्लादेश मछुआरे ?

जानकारी के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर में भारत के छह ट्रॉलर गलती से बांग्लादेश की जलसीमा में घुस गए थे, जिसके बाद 95 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया था। उन्हें पटुयाखाली और बागेरहाट की जेलों में रखा गया था।

दूसरी ओर नौ दिसंबर को बांग्लादेश के दो फिशिंग ट्रॉलर ‘एमवी मेघना’ और ‘एमवी लैला’ भारतीय जलसीमा में घुस गए थे, जिनमें 78 मछुआरे सवार थे। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में आए तूफान के कारण डूबे एक बांग्लादेशी ट्रॉलर से 12 और मछुआरों को बचाकर भारत में हिरासत में ले लिया गया था।

तीन महीने की कैद के बाद घर वापसी
तीन महीने की कैद के बाद घर वापसी का रास्ता साफ-बांग्लादेशी जलसीमा में गैरकानूनी रूप से मछली पकड़ने के आरोप में पकड़े गए 64 भारतीय मछुआरों को पहले ही रिहा कर दिया गया था और अब बाकी 95 मछुआरों को भी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। बागेरहाट जेल के अधीक्षक शंकर कुमार मजूमदार ने बताया कि बांग्लादेश के गृह मंत्रालय और अदालत की मंजूरी के बाद भारतीय मछुआरों को भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

भारत 90 बांग्लादेशी मछुआरों को करेगा मुक्त
भारत और बांग्लादेश के बीच तालमेल से बनी सहमति-बांग्लादेश की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की रिहाई के बदले भारत ने भी अपने कब्जे में रखे 90 बांग्लादेशी मछुआरों को मुक्त करने का निर्णय लिया है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

भारत और बांग्लादेश की समुद्री सीमा से जुड़े इलाकों में अक्सर मछुआरों की नावें गलती से दूसरी देश की सीमा में चली जाती हैं।

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...