विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने इससे पहले सुबह ब्रिसबेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विदेश मंत्री जयशंकर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस अवसर के फोटो और संक्षिप्त विवरण साझा किए गए हैं। विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा,” आज ब्रिसबेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। इससे क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में मदद मिलेगी।”

उन्होंने लिखा, ” इस अवसर पर ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जेनेट यंग से भी मिलकर खुशी हुई। हमने क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों और तरीकों पर चर्चा की। मैंने आज सुबह ब्रिस्बेन में रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनियाभर में गूंजता है।”

RELATED ARTICLES

16 mins ago | Bhuvan Chandra Khanduri

भारत-स्वीडन साझेदारी पर पीयूष गोयल का बयान: सहयोग से ही संभव है टिकाऊ विकास और औद्योगिक बदलाव

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-स्वीडन साझेदारी इस साझ...

1 hour ago | India Vietnam AI and Quantum Technology Agreement

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर भारत-वियतनाम एकमत, राजनाथ सिंह की अहम बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने आधिकारिक वियतनाम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को यहां ...

2 hours ago | India Arctic Climate Research Partnership

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से भारत-नॉर्वे संबंधों को मिलेगी नई मजबूती: नॉर्वे पीएम

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से भारत-न...