पंजाब में किसान बड़े प्रदर्शन की कर रहे तैयारी, लुधियाना की आपात बैठक में लिया फैसला

पंजाब में किसान बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, बीते गुरुवार को लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा की आपात बैठक में कई ऐसे फैसले लिए गए जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

10 मार्च को आप विधायकों के घर के सामने देंगे धरना

किसान नेता हरविंदर सिंह लकवा ने कहा कि 10 मार्च को आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के बाहर सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक धरना दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को दी खुली बहस की चुनौती

किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 15 मार्च को खुली बहस की चुनौती भी दी है। इस बहस में पांच किसान बैठेंगे और साबित करेंगे कि किसानों की मांगें पंजाब की सरकार से ही संबंधित है। इसके बाद सरकार का रुख देखते हुए बड़े विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी।