Print

फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, 130 देशों के प्रतिनिधियों को पछाड़कर हासिल की जीत

मिस यूनिवर्स का खिताब पाना हर किसी का सपना होता है और इस बार साल 2025 में 130 देशों की प्रतियोगिओं को पीछे छोड़कर मैक्सिको की फातिमा बॉश के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजा है।

विवादों में रहने के बाद भी 25 साल की फातिमा बॉश को खिताब मिला। उन्हें मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने बीच शो में तीखी डांट लगाई थी और शो के बाकी कंटेस्टेंट ने भी विरोध किया था, लेकिन विरोध के बीच भी फातिमा बॉश ने इतिहास रच दिया।

74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइनल में सभी देशों की अलग-अलग ब्यूटी क्वीन्स गाउन पहनकर स्टेज पर आई। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप थाईलैंड की प्रवीणर सिंह, सेकेंड रनरअप मिस वेनेजुएला और थर्ड रनरअप मिस फिलीपींस रहीं। भारत से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा भी प्रतियोगिता का हिस्सा रहीं लेकिन वे टॉप 12 तक भी अपनी जगह नहीं बना पाईं। वे प्रतियोगिता के 30वें राउंड तक ही पहुंच पाईं।

टॉप 12 में ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​कोट डी आइवर, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड और माल्टा की सुंदरियों ने अपना दबदबा बनाया।

मैक्सिको की फातिमा बॉश प्रतियोगिता की शुरुआत से ही विवादों में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने उन्हें भरे मंच पर तीखे सवाल किए और उनकी बुद्धिमता पर भी सवाल उठाए थे। हालांकि, फातिमा बॉश ने इन बातों का विरोध करते हुए मंच से वॉकआउट किया था। मंच पर मौजूद बाकी प्रतिभागियों ने भी फातिमा बॉश का सपोर्ट करते हुए मंच छोड़ दिया था। हालांकि, शो के फाइनल में अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता से शो में जीत हासिल की।

इस साल की प्रतियोगिता में अलग-अलग इंटरेस्टिंग राउंड रखे, जिसमें इंटरव्यू राउंड, स्विमसूट सेगमेंट राउंड, और इवनिंग गाउन राउंड शामिल थे। इन सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जूरी ने टॉप फाइव के लिए थाईलैंड, फिलीपींस वेनेज़ुएला, मेक्सिको और कोट द’ईवोआर की खूबसूरत प्रतिभागियों को चुना और आखिरी में अपनी ग्रेस और बुद्धिमता से फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब विक्टोरिया केजर थेलविग के सिर सजा था, जोकि डेनमार्क को री-प्रेजेंट कर रही थीं।

(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

8 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...