Print

फिडे विश्व कप 2025: प्रज्ञानंदा और डुबोव के बीच मुकाबला ड्रॉ, हरिकृष्णा ने दर्ज की जीत

फिडे विश्व कप 2025 में मंगलवार को आर प्रज्ञानंदा ने ग्रैंडमास्टर डेनियल डुबोव के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते ड्रॉ खेला। वहीं ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, ग्रैंडमास्टर कार्तिक वेंकटरमन और ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने चौथे राउंड के पहले मैच में काले मोहरों से अंक बांटे।

प्रज्ञानंदा ने 14वीं चाल में अपने डी-प्यादा को आगे बढ़ाकर गलती की थी। दोनों खिलाड़ियों को समय का नियंत्रण बनाए रखने के लिए तेजी से खेलना पड़ा। 41 चालों के बाद दोनों ने हाथ मिलाते हुए ड्रॉ पर सहमति जताई।

दूसरी वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगैसी ने काले मोहरों से खेलते हुए हंगरी के अनुभवी ग्रैंडमास्टर पीटर लेको के खिलाफ 20 चालों में ड्रा खेला। हरिकृष्णा ने स्वीडन के ग्रैंडमास्टर निल्स ग्रैंडेलियस को 32 चालों में हराया। कार्तिक वेंकटरमन का वियतनाम के ग्रैंडमास्टर ले क्वांग लिएम के साथ मुकाबला 36 चालों में ड्रा पर समाप्त हुआ।

अन्य मैचों में, दो बार के विश्व चैंपियन ग्रैंड मास्टर लेवोन अरोनियन ने सफेद मोहरों से ग्रैंड मास्टर राडोस्लाव वोज्तास्जोक को 37 चालों में हराया। ग्रैंड मास्टर जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा ने काले मोहरों से ग्रैड मास्टर एलेक्सी सराना पर 39 चालों में जीत दर्ज की।

46 साल के पीटर लेको छह साल बाद किसी व्यक्तिगत टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। अर्जुन एरिगैसी से ड्रॉ खेलने के बाद उन्हें प्रतियोगिता में बने रहने के लिए काले मोहरों से खेलना होगा। वहीं अर्जुन को भी प्री-क्वार्टर फाइनल में आगे बढ़ने के लिए पूरी ताकत झोंकनी होगी।

अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मैच ड्रॉ पर छूटने के बाद लेको ने कहा कि मैच दिलचस्प था। अर्जुन ने बड़ा सरप्राइज दिया। इस खेल में मुझे रेखाएं तो पता थीं, लेकिन मैंने उसका गहराई से विश्लेषण नहीं किया था। इसलिए समय बहुत कम होने की वजह से मैंने बार-बार ड्रॉ करने का फैसला किया। आगे काले मोहरों से मैं जीतने का प्रयास करूंगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 7:59 pm

भूख और अभावों से विश्व चैंपियन बनने तक: दीपिका टी.सी. ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

कुछ कहानियां किसी बड़े सपने से नहीं, जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों और मुश्किलों से शुरू होती हैं। ...

27/11/26 | 10:15 am | Australia Cricket

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को एक स्वतंत्र समीक्षा पै...