FIFA: फीफा महिला विश्व कप 2027 की मेजबानी करेगा ब्राजील

 

 

फीफा महिला विश्व कप का 2027 का मेजबान ब्राजील होगा। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। इसकी घोषणा थाईलैंड में आयोजित 74वीं फीफा कांग्रेस में की गई। ब्राजील ने 1950 और 2014 में पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की थी। अब महिलाओं का समय है। यह दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला पहला महिला विश्व कप होगा। ब्राजील ने नीदरलैंड, बेल्जियम और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए मेजबानी का अधिकार हासिल किया।

अमेरिका और मेक्सिको ने अपना नाम ले लिया था वापस
दरअसल, इससे पहले अप्रैल में संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको ने अपनी बोली यह कहते हुए कि वापस ले ली कि उन्होंने इसके बजाय 2031 के लिए अपनी बोली पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। नवंबर में दक्षिण अफ्रीका ने भी ऐसा ही किया था। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, कनाडा और फ्रांस ने भी पहले प्रतियोगिता की मेजबानी की है।

फीफा महिला विश्व कप में कुल 32 टीमें शामिल
1991 में अपनी शुरुआत के बाद से, फीफा महिला विश्व कप का कद और लोकप्रियता बढ़ी है। उद्घाटन टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 12 टीमों के साथ, प्रतियोगिता का विस्तार होकर इसमें 32 टीमें शामिल हो गई हैं, सबसे हालिया संस्करण 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया था।

ये देश जीत चुके हैं फीफा महिला विश्व कप का खिताब
अब तक पांच देशों ने फीफा महिला विश्व कप का खिताब जीता है। इन पांच देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे, जर्मनी, जापान और स्पेन हैं। स्पेन ने 2023 का खिताब जीता था। संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने 1991, 1999, 2015 और 2019 में चार खिताबों के साथ सबसे अधिक जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर जर्मनी है, जिसने दो बार 2003 और 2007 में खिताब जीता है। जापान ने 2011 में और नॉर्वे ने 1995 में यह खिताब जीता। टीम ब्राजील ने 1999 में विश्व कप में कांस्य पदक और 2007 में रजत पदक जीता।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...

07/10/26 | 12:02 am | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...