लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान, 25 मई को छठे चरण के लिए होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए कुल 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर कुल 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें 61.48 प्रतिशत पुरुष, 63 प्रतिशत महिला और 21.96 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस चरण में बिहार में 56.76 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 59.10 प्रतिशत, झारखंड में 63.21 प्रतिशत, लद्दाख में 71.82 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 56.89 प्रतिशत, ओडिशा में 73.50 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 58.02 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 78.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार आज समाप्त हो रहा है। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार, 25 मई को मतदान होगा। इन क्षेत्रों में बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...